बिहार

कोरोना ने ले ली दनापुर सीओ की जान, पसरा मातम

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के दानापुर से अभी अभी बड़ी खबर मिल रही है। यहां सगुना मोड़ स्थित एक निजी हॉस्पिटल में अंचलाधिकारी दनापुर का इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि
कोरोना संक्रमण से जूझ रहे दानापुर के अंचलाधिकारी विद्यानंद राय का आज सुबह हाईटेक अस्पताल दानापुर में निधन हो गया। दानापुर सीओ की मौत कोरोना से हो जाने की खबर से दानापुर अंचल सह प्रखण्ड मुख्यालय में मातम पसर गया । जानकारी के मुताबिक शनिवार को दानापुर अंचलाधिकारी विद्यानंद राय की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो गया। पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। जिनका ईलाज अस्पताल में चल रहा था। ईलाज के दौरान ही कोविड टेस्ट कराया गया जिसमें पोजेटिव रिपोर्ट आया था। उनके निधन से प्रशासनिक अधिकारी में शोक की लहर दौड़ गई। दानापुर डीसीएलआर रवि राकेश ने की पुष्टि।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: