बिहार

वैश्विक आपदा कोरोना महामारी को लेकर मानवाधिकार संस्था ने किया अपील

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): वैश्विक आपदा कोरोना महामारी को लेकर अपील करते हुए नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट ने यह कहा है कि जिस तरह आज लोग सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा जारी गाइडलाइन की अनदेखी कर रहे हैं। इसका परिणाम बेहद भयावह व एक बड़े संकट की ओर जाते दिख रहा है। कुछ लोगों ने तो इसे मजाक समझ रखा है। जबकि स्तिथि उनकी सोच से भी ज्यादा भयंकर रूप धारण करने जा रही हैं। अगर अब भी लोग नही सचेत हुए तो सरकार के पास केवल एक ही विकल्प बचेगा, वह है सम्पूर्ण लॉकडाउन। जिससे आम जनजीवन प्रभावित होगी। इसलिए हमसभी को चाहिए कि जागरूक होकर सरकार और जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए कोरोना से बचाव हेतु जारी गाइडलाइन को जन जन तक पहुँचाये और उस पर अमल करें. इस मौके पर रॉबिन राज, उजैंत कुमार , सुनील कुमार , स्वराज मंडल, अमरेश कुमार , जितेन कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: