बिहार

रामनवमी एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, दिए गए दिशा-निर्देश

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): चौक थाना में शनिवार को रामनवमी एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. जिसमें कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लोगों को घर में रहकर रामनवमी व छठ पूजा मनाने की अपील की गई है. चौक थानाप्रभारी गौरी शंकर गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छठ पर्व अपने घर में रह कर ही मनाएं. घाट पर भीड़-भाड़ वाले जगह पर न जाएं. शाम एवं सुबह का अ‌र्घ्य अपने घर पर ही दे. छठ एवं रामनवमी पूजा में किसी तरह का अफवाह होने पर उसकी सूचना तत्काल सीधा मेरे मोबाइल नंबर पर दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर किसी भी प्रकार के शरारती हरकत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वहीं इस बैठक में एएसआई कृष्णा कुमार, हरि मोहन यादव, नवल किशोर सिन्हा, शम्मी कपूर, राजेश टिल्लू, बिट्टू चन्द्रवंशी, महताब आलम, प्रफुल पांडेय, मानस कपूर, शुभम कुमार, सौरव कुमार, अनिल कुमार, राजीव रंजन, ओम प्रकाश पासवान, विनोद वर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

error: