क्राइमझारखण्डताजा खबरें

ताला तोड़कर नकदी सहित डेढ़ लाख के जेवरात की चोरी!

धनबाद: जोरापोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरी 2 नंबर स्थित दिव्या जेम्स एंड ज्वेलर्स मेकर दुकान में बीती रात चोरी हो गयी. चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर करीब डेढ़ लाख के जेवरात चोरी कर लिये. जब रोहित प्रसाद सोनी ने दुकान खोलने गये तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. दुकान से सारे जेवरात गायब हैं. रोहित ने घटना की जानकारी जोरापोखर थाना पुलिस को दी. घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.

Advertisements
Ad 1

वहीं घटना के संबंध में रोहित ने बताया कि मंगलवार को भोला महतो नाम का एक व्यक्ति अंगूठी का पत्थर लेने आया था. उसने सोने और चांदी के जेवरात की भी जानकारी ली और 100 रुपया एडवांस देकर चला गया. इसके बाद बीती रात यह घटना घट गयी. रोहित ने कहा कि चोरी का शक पहले भोला पर ही हो रहा है. लेकिन जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि इस घटना को किसने अंजाम दिया.रोहित ने बताया कि लॉकडाउन के बाद काफी मुश्किल के बाद अपना कारोबार शुरू किया था. इस घटना से फिर से उसकी कमर तोड़ दी।

Related posts

नरपतगंज पुलिस ने सवारी बस में छापेमरी कर 19 हजार 200 पीस ट्रामा डोल नशीली टेबलेट बरामद किया

पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय, अधिवक्ताओं के लिए आई-कार्ड अनिवार्य

कोर्ट को छठी बार मिली बम से उडाने की धमकी

error: