फुलवारीशरीफ(अजित यादव): सम्पत चक के बैरिया स्थित मां शारदा पुरम के प्रेमालोक मिशन स्कूल में शिक्षिकाओं को कोरोना काल मे स्कूल के बच्चों का पढ़ाई के प्रति समर्पण को लेकर सम्मानित किया गया। कोरोना काल मे भी शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन और कॉल करके स्कूली स्टूडेंट्स की पढ़ाई सुचारू रखने और घर पर ही रहकर पढ़ाई में आने वाली समस्याओं का समाधान में समय देकर कोर्स पूरा कराने में अपना अहम योगदान देने में लगी रही थी. निदेशक गुरू प्रेम ने कहा कि कोरोना काल में अपने वर्ग के बच्चों का सर्वोत्तम ध्यान रखने के लिए वर्ग 8 की वर्ग शिक्षिका आरती प्रभाकर एवं वर्ग 5 की वर्ग शिक्षिका विनीता मैडम को प्रेमालोक मिशन स्कूल के द्वारा सम्मानित किया गया । इससे शिक्षकों का भी हौसला अफजाई होती है और उनका सम्मान देख छात्र छात्राओं में शिक्षकों के सम्मान की भावना प्रबल होती है।
