बिहार

बामेती में समेकित कृषि प्रणाली विषय पर 4 दिवसीय अन्तर्राज्यीय प्रशिक्षण शुरू

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): शनिवार को बामेती में समेकित कृषि प्रणाली ” विषय पर 4 दिवसीय अन्तर्राज्यीय प्रशिक्षण शुरू किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक बामेती द्वारा किया गया । तकनीकी सत्र के प्रारंभ में निदेशक बामेती द्वारा प्रशिक्षण का लक्ष्य , उद्देश्य , लाभ एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड राज्य के आत्मा लातेहार एवं आत्मा राँची अंतर्गत गठित किसान समूहों के प्रगतिशील कुल 40 किसानों ने भाग लिया.

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य , समेकित कृषि प्रणाली के अंतर्गत खेती – बारी के साथ – साथ पशुपालन , मछलीपालन , मुर्गीपालन , बागवानी , मशरूम उत्पादन , मवेशीपालन आदि उद्यमों को एक साथ अपनाकर किसानों की आमदनी को बढ़ाना है । कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर शंकर कुमार चौधरी , संयुक्त निदेशक ( शष्य ) , शिक्षा – सह – सांख्यिकी , बिहार , पटना एवं नीरज कुमार , उप निदेशक ( पौधा संरक्षण ) , बामेती , पटना उपस्थित थे । इसके अलावा शनिवार को ही कृषि समन्वयकों के लिए आयोजित 12 वीं बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन भी किया गया।

Related posts

कन्या प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में वार्षिक उत्सव सह दीक्षांत समारोह आयोजित

नवादा के रोह में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटना में स्थानीय प्रशासन की सफलता उजागर हुई है : राजद

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

error: