बिहार

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी को नर्वस बताया..!

गया(सौरव कुमार): बीजेपी के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक बार फिर तंज कसा है. उन्होंने ममता बनर्जी को नर्वस बताया है. गिरिाराज सिंह ने कहा कि बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं. अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मंदिर जाएं या मस्जिद. वाह मोदी जी वाह.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग कल तक दशहरा और दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन को लेकर नियम बनाते थे और वहां के लोगों को इसके लिए भी कोर्ट का सहारा लेना पड़ता था, आज वो लोग खुले मंच से चंडी पाठ कर रहे हैं. वाह रे दीदी..अब चुनाव जो न कराए. इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के जनेऊ वाले मामले को लेकर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ये सब चुनाव के लिए ड्रामा करते हैं.

Advertisements
Ad 1

ममता बनर्जी मंगलवार को नंदीग्राम पहुंचीं और यहां एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करने के दौरान ममता बनर्जी ने एक मंच से चंडीपाठ सुनाया. जिसके बाद से वह विरोधियों के निशाने पर आ गईं. विरोधी कहने लगे कि जो जय श्री राम के उद्घोष से नाराज होने वालीं ममता बनर्जी को चंडीपाठ सुनाने की जरूर क्या पड़ गई।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: