बिहार

बंगाल से आये बाल कलाकारों ने अखण्ड अष्टयाम हरी कीर्तन में नृत्य से मोहा मन

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के हड़ताली मोड़ के पास मंगलवार को भक्ति मय माहौल में अखंड अष्टयाम हरि कीर्तन शुरू हुआ । आयोजन समिति के पुरुषोत्तम दास और सुदर्शन राय ने बताया कि अखण्ड कीर्तन में मुख्य अतिथि पाल एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हम पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल चन्द्रा के द्वारा बंगाल से आये बाल कलाकारों का हौसला अफजाई किया गया । अष्टयाम अखण्ड कीर्तन से हरहर महादेव व जय श्रीराम की जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो चला था। हुई। 24 घंटे का अखंड अष्टयाम अगले दिन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगी। इस मौके पर बंगाल से आये बाल कलाकारों ने अखण्ड अष्टयाम हरी कीर्तन में नृत्य से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया । कार्यक्रम में डॉ सुनिल यादव , जितेंद्र पाल , रविंद्र शास्त्री ,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हम सेक्युलर ,अमृत अंजन काजू सहित अन्य शामिल रहे।

Related posts

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

error: