बिहार

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी जवानों द्वारा खेलकूद सामग्रियों का वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी फुलकाहा बीओपी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत इंस्पेक्टर जयशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में स्थानीय कुनकुन देवी प्लस टू हाईस्कूल के प्रांगण में खेलकूद सामग्रियों का वितरण किया गया।बच्चों एवं युवाओं में खेल की भावना जगाने से उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया।एसएसबी के जवान भारतीय सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक हितों में भी सतत प्रयत्नशील रहते हैं. खेल सामग्री पाने वाले छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में सीमावर्ती मानिकपुर, अमरौरी, भोड़हर आदि विद्यालयों के छात्रों के साथ ही फुलकाहा क्रिकेट क्लब के युवाओं को वितरित किया गया।इसके साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया.

इस कार्यक्रम में जहां एसएसबी के फुलकाहा बीओपी के इंस्पेक्टर जयशंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, हवलदार शम्भूनाथ यादव, आरक्षी प्रतीक सिंह,श्याम सिंह, प्रेमचंद, गगनदीप सिंह, के०हितेश भाई मौजूद थे.

Advertisements
Ad 1

तो वहीं स्थानीय गणमान्य लोगों में लोजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पौद्दार, जदयू जिलाध्यक्ष सह नबाबगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आशीष पटेल, सरपंच प्रतिनिधि राधा प्रसाद साह सहित कुनकुन प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश झा एवं अन्य शिक्षकगण, मध्य विद्यालय अमरौरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय प्रभाकर, मध्य विद्यालय नबाबगंज के प्रधानाध्यापक बालेश्वर दास, कन्या मध्य विद्यालय, भोड़हर के प्रधाना ध्यापक संजय कुमार मिश्र, मध्य विद्यालय नबाबगंज संकुल के समन्वयक रितेश कुमार आदि अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

error: