ताजा खबरेंबिहार

गुड्डू राय हत्याकांड में जांच करने पहुंचे सिटी एसपी

IMG 20210304 WA0052

मनेर(आनंद मोहन): मनेर थाना क्षेत्र के बहपुरा पथ पर चुनौटी कुआं के समीप हुई हत्या के पर्यवेक्षण को सिटी एसपी पश्चिमी अशोक मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे। सिटी एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि हत्या मामले में जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से पूर्व में टूटे हुए मोटरसाइकिल के पार्ट्स, गमछा और मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गौरतलब हो कि इसी स्थल पर बीते रविवार को सरेशाम गुड्डू राय को गोली मार कर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी। जिस बाबत मनेर थाना में कांड संख्या 154/2021 दर्ज किया जा चुका है। जिसका अनुसंधान जारी है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!