बिहार

जल जीवन हरियाली संरक्षण अभियान को बनाएं अपनी शान 

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित जल जीवन हरियाली अभियान अनर्गत मंगलवार को पाटलिपुत्र एवम बीबी आसिया बेगम टीचर्स ट्रेनिंग कालेज , माधोपुर फुलवारी शरीफ में मासिक कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव इंजिनियर लाडले अहमद ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी और मानव जीव जंतु जगत की रक्षा के लिये सभी लोगों को पेड़ लगाकर उनका संरक्षण का लेना होगा। पौधरोपण कर हरियाली अभियान को अपनी शान बनाये ताकि अगली पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान कर सकें। इस अवसर पर ईं शाहिद मोबिन , रामाश्रय चौहाण , ब्रजेश मित्रा संजय कुमार, मो फैज एकबाल रविन्द्र यादव मो शकील अहमद तथा महाविधालय परिवार के सभी सदस्य सम्मिलित हुए।

Related posts

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में अब वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिन्हा देंगे सेवा

error: