बिहार

संदिग्ध अवस्था मे एक व्यक्ति की मौत!

IMG 20210228 WA0061

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): मालसलामी थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक मारूफ गंज मंडी में संदिग्ध अवस्था मे एक व्यक्ति की मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. व्यक्ति की मौत रिटर्न कोरोना से होने की आसंका से लोगो मे भय का माहौल व्याप्त है। व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस की टीम ने शव की पहचान मंडी में काम करने वाला कर्मचारी अशोक के रूप में किया.

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। इस व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है या किसी अन्य बीमारी से यह अष्पष्ट नही हो सका है। फिलहाल घटना के बाद इलाके के लोग में रिटर्न कोरोना का खौफ सता रहा है और लोग महामारी को लेकर डरे सहमे है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!