बिहार

प्रधानमंत्री के नाम जिला पदाधिकारी अररिया को नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

अररिया(रंजीत ठाकुर): देश मे यथा शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन अररिया जिला इकाई का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री के नाम जिला अधिकारी अररिया को नों सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।उक्त जानकारी मांग पत्र सौपें जाने के उपरांत फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने
सयुंक्तरूप से देते हुए कहा है कि सौपें गए पत्र में जनसँख्या नियंत्रण कानून शीघ्र बनाकर जाती धर्म से उपर उठकर देशहित में कानून समान रूप से सभी नागरिकों पर लागू करने कानून के सभी दंडात्मक प्रावधान कानून के अधिसूचित तिथि के एक बर्ष के भीतर तीसरे बच्चे उतपन्न करने वाले माता पिता पर लागु करने के साथ तीसरी संतान उतपन्न करने वाले दम्पति को सभी सरकारी अनुदान, सब्सिडी आदि से तत्प्रभाव से समाप्त कर राजकीय सेवा से भी वंचित किया जाय.

Advertisements
Ad 1

कानून तोड़ कर तीसरा संतान उतपत्ति करने वाले माता पिता को मताधिकार से भी वंचित करने कानून एक बार उल्लंघन के बाद दुबारा उल्लंघन कर चौथी संतान उतपत्ति की स्तिथि में 10 वर्ष कारावास की सजा देने जाती धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर यहप्रावधान रहे किदो जीवित संतान होने की स्तिथि में तलाक होने पर स्त्री या पुरुष कोई भी दूसरी शादी के बाद सन्तानोत्पती के अधिकार वंचित किये जाने के आलावे उक्त मांगो के अनुरूप प्रावधानों को क्रियान्वयन हेतु आवश्यक पड़ने पर संविधान में उपयुक्त संशोधन किया जाय। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार के साथ अभिषेक झा, एवं चंदन झा मौजूद थे।

Related posts

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

ईंट-भट्ठों पर खिली शिक्षा की रोशनी, शेखपुरा में 125 बच्चों को मिला स्कूल किट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा अभियान

error: