क्राइमताजा खबरेंबिहार

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी: राजधानी में चोरो का आतंक जारी है। ताजा मामला है पटना सिटी के चौक शिकारपुर इलाके का है ,जहां चोरो ने बन्द घर का ताला तोड़कर घर मे दाखिल हुए। वही गोदरेज और आलमीरा का ताला तोड़ 6 लाख के गहने, चांदी के सिक्के, 40 हजार रुपया कैस और कीमती लसामान समेत 10 लाख की चोरी कर चलते बने। बही चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की छान बीन की साथ ही आस पास में लगे सीसी टीवी के फुटेज की मदद से चोरो की पहचान करने में जुट गई है.

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है गृह स्वामी बिट्टू जायसवाल अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे ,जिसकी भनक चोरो को लगी। वही चोरो ने पूरे घर को खंगाला और चोरी कर चलते बने। चोरी की सूचना पड़ोसी ने गृह स्वामी को दी थी ,जिसके बाद पीड़ित की बहन घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छान बीन शुरू कर दी है।

Related posts

“12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

error: