बिहार

समाज की जागरूकता से ही मानव तस्करी रोकथाम संभव

अररिया(रंजीत ठाकुर): मानव तस्करी को लेकर एसएसबी 56वीं बटालियन बथनाहा में आईजी एसएसबी पटना के निर्देश पर संलाप संस्था कोलकाता एवं जागरण कल्याण भारती के सहयोग से एक दिवसीय वॉइस फ़ॉर चेंज इंडो नेपाल बॉर्डर कार्यक्रम के तहत एसएसबी इंटरफेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संलाप संस्था की सचिव तापोति भौमिक, ओइन्द्रिला सिन्हा, मास्टर रिसोर्स पर्सन संजय कुमार संयोजक सीसीएसटी पूर्णियां प्रमंडल, सुधांशु कुमार वर्मा, अजित कुमार सिंहा ने भी भारत नेपाल सीमा में हो रहे मानव तस्करी को लेकर कानूनी एवं सामाजिक जानकारियां दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा के सेकेंड इन कमांडेंट एमके मुंडा ने किया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में एसएसबी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे.

इस बाबत एसएसबी सेकंड इन कमांडेंट एमके मुंडा ने कहा कि मानव तस्करी समाज के लिए हमेशा से एक गंभीर मुद्दा रहा है। और इसके लिए पूरे समाज को जागरूक होना पड़ेगा। यह किसी एक संस्था या व्यक्ति के बूते से सामाजिक बुराई को दूर करना संभव नहीं है। के लिए समाज के युवा पीढ़ी को जागरूक सोना पड़ेगा एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानव तस्करी के विषय पर समझाना पड़ेगा।

Related posts

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

बिहार में पैरामेडिकल काउंसिल के गठन पर एसोसिएशन ने जताई खुशी, रंजीत कुमार को दी बधाई

error: