बिहार

पुनपुन प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना 

IMG 20210218 WA0190

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): गुरूवार को फुलवारी विधान सभा के पुनपुन प्रखंड कार्यालय पर मनरेगा के सवाल पर एक दिवशीय धरना दिया गया।जिसमे भाकपा माले केंद्रीय कमिटी सदस्य व फुलवारी विधान सभा के विधायक गोपाल रविदास ने लोगों से कहा कि आज गरीब, मजदुर, किसान, नौजवान, अपनी रोजीरोटी के लिए सड़को पर संघर्ष कर रहा है और केंद्र एवं राज्य की सरकार कान में तेल डालकर सोया हुआ है.

मनरेगा में मजूर के जगह मशीनों से काम करवाया जा रहा है ।लोग बेरोजगार हो रहे हैं और बिहार के सरकार विकास के नाम पर लूट रही है। आज सभी प्रखंडो में बिना पैसे की काम नही होता है।केन्द्र एवं राज्य के डबल इंजन की सरकार सिर्फ झूठ पर झूठ बोकर जनता को ठगने का काम किया है।इस सरकार से हर तबाह हो चुका है ।आने वाले कल में इस सरकार को जनता सबक सिखाएगी । लॉक डाउन के समय भारत के किसानों ने इस सरकार की डूबती इज्जत को बचाया। क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है ।आज अन्यदाता को आतंकी ,खलिस्तानी, आंदोलन जीवी कहकर अपमान किया जा रहा है।और उसे देश द्रोही कहा जा रहा है. इस आंदोलन में भाग लेते भकपा माले नेता और बेहरावां पंचायत के मुखिया जय प्रकाश पासवान, सरपंच विजय प्रसाद,राकेश मांझी, मौजूद रहे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!