फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पुनपुन प्रखंड के ग्राम वसियावा में बुधवार कि रात्रि अचानक आग लगने से 4 बकरी की बुरी तरह आग में झुलसने से मौत हो गयी वहीं एक भैसं बुरी तरह से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर भाकपा माले कि पूर्व मुखिया रेखा देवी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुची और मामले कि जांच कि। इसके बाद इसकी जानकारी थाने को दि गयी परन्तु पुलिस बहुत देर के बाद मौके पर पहुँची. घटना की सूचना भाकपा माले फुलवारी विधान सभा के माननीय विधायक गोपाल रविदास को मिली तो दल वल के साथ सीओ पुनपुन को देते हुए स्वयं दल वल के साथ पुनपुन प्रखंड मुख्यालय पहुंचे.
अरूण माझी को आपदा प्रबन्धन कि ओर से 9800 सौ रूपया का राहत दिलाय साथ ही सरकार से पीडित परिवार कोे 10 लाख रूपये, तीन के लिए फ्री राशन और प्रधान मंत्री कोष से मकान बनाने की मांग की है. साथ मे भाकपा माले नेता जय प्रकाश पासवान, संजय रविदास, अशोक यादव मौजूद रहे।
