ताजा खबरेंबिहार

अब एम्स ओपीडी पूर्णरुप से संचालित, अब मरीजों को नहीं करना होगा इंतजार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): एम्स पटना में 15 फरवरी से ओपीडी पूर्णरुप से संचालित होने लगेगा । अब मरीजों को इलाज के लिए टेलिफोनिक नम्बर नहीं लेना होगा । मरीज अस्पताल में सीधे आकर अपना स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे । हालांकि एम्स में इमरजेंसी सेवाओँ को शूरु नही किया जा सका है इसके लिए लोगो को अभी और इन्तेजार करना पड़ेगा. मालूम हो कि पैंडेमिक की स्थिति में प्रत्येक विभाग में 20 मरीजों को ओपीडी में इलाज की व्यवस्था की गयी थी , जिसे मरीज टेलिफोनिक व्यवस्था के तहत नम्बर प्राप्त करने के बाद इलाज करा पाते थे । अब पहले की तरह इलाज की व्यवस्था संचालित होगा । इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ सीएम सिंह ने कहा कि पैंडेमिक के कारण मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा था । अब मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं पडेगा । मरीज सीधे अस्पताल आएंगे और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे । इमरजेंसी सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना