ताजा खबरेंबिहार

पटना सचिवालय में एक कर्मी की अचानक मौत, शौचालय की सीट पर लुढ़के पाए गए

पटना(न्यूज़ क्राइम 24 डेस्क): इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. जहां राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एक कर्मी की अचानक मौत हो गई है. वहीं कर्मी की मौत के बाद वहां के लोगों में हड़कंप मच गया है.

Advertisements
Ad 1

सचिवालय में अफरा-तफरी कायम-

मिल रही जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग के कर्मी धर्मेंद्र सिंह बहादुर रोज की तरह सचिवालय स्थित अपने दफ्तर आये. फिर बाद में वो शौच के लिए गए हुए थे, कुछ देर होने पर जब धर्मेंद्र नहीं लौटे तो उनके सहयोगी कर्मियों ने जाकर देखा तो शौचालय की सीट पर वो लुढ़के पाए गए. आनन-फानन में लोगों ने किसी तरह उनको अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने उनके मृत होने की पुष्टि की. वहीं इस घटना के बाद पूरे सचिवालय में कोहराम मच गया है. बतादें की 50 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह किडनी पेशेंट थे और वे लगभग 20-25 साल से वे सचिवालय में कार्यरत थे. फिलहाल इस घटना से सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश

error: