बिहार

सोशल मीडिया पर बंदिश तालिबानी फरमान : माले

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): सीपीआई एम एल की एक बैठक नेताजी सुभाषचंद्र बोष की जयंती पर ईसापुर में हुई। नेताजी सुभाषचंद्र बोष के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।बैठक में माले नेता गुरुदेव दास ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार सोशल मीडिया पर आमजनता के कमेंट विचारो की अभिव्यक्ति पर बंदिशें डालने का नही बल्कि तालिबानी हुकूमत चलाना चाहते हैं जो माले के कार्यकर्ता कभी पूरा नही होने देंगे. आमजन समस्याओं को उजागर करने का मध्यम सोशल मीडिया पर बंदीश के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. इसके अलावा किसान विरोधी काला कानून के खिलाफ 25 को मसाल जुलूस, 26 जनवरी को काला कानुन के खिलाफ तिरंगा मार्च इसापुर नहर से 12 वजे भगत सिंह चौक तक, इसापुर मे पानी सपलाइ 2 महिना से निर्बाध रूप से आपूर्ति नही होने को लेकर 27 जनवरी को नगर परिषद कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया. बैठक में नगर कमेटी बनाया गया जिसमें 11 सदसय बनाये गए. मौके पर साधु सरन प्रसाद सचीव इनौस, राजकुमार राय, सनेही पासवान शकुनतला मौजूद थे।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित