बिहार

एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 4 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): मंगलवार को एम्स पटना ने कोरोना बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी है कि विगत 24 घंटो में 3 मरीजो की मौत इलाज के दौरान हुई है. वहीं एम्स में कोरोना मरीजों की संख्या भी घटी है । वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 4 नये मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमें गया, पटना, सारण के मरीज शामिल हैं. एम्स कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने बताया की बनियापुर छपरा बंगाली पट्टी निवासी 52 साल के कामेश्वर सिंह, आरा नवादा भोजपुर के विष्णु नगर गणेशपुरी निवासी 59 वर्षीय विक्रमादित्य सिंह और बोरिंग रॉड नेहरू नगर पटना निवासी 90 वर्षीय मालती देवी की मौत कोरोना से हो गयी। एम्स में कोविड 19 के मरीज़ों की संख्या घट कर कुल 104 रह गई हैं.वहीं 13 मरीजो ने कोरोना को हराया है जिन्हें अस्प्ताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश

error: