बिहार

बीसीसी क्रिकेट क्लब भंगही द्वारा किया जा रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

IMG 20210117 WA0080

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज क्षेत्र अंतर्गत भंगही पंचायत के बथनाहा बीरपुर रोड के निकट आज रविवार को बीसीसी क्लब के द्वारा टी20 T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें 16 टीमें भाग लेंगी. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत के वार्ड संख्या 10 की वार्ड सदस्य ममता देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जबकि मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रवण कुमार दास, शिव प्रसाद साहा,मुखिया प्रतिनिधि अजय साह थे.

आज टूर्नामेंट के पहले दिन श्यामनगर ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कुल 196 रन बनाए,इसके जबाब में तुलसीपट्टी टीम 17 ओवरों में ही ऑल आउट हो गई और श्यामनगर A टीम ने 25 रनों से मैच जीता।
इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही है, जिसमें श्यामनगर A, तुलसीपट्टी,भोड़हर, पथरदेवा, जोगबनी,पलासी,श्यामनगर B, भंगही वार्ड संख्या 11, नरपतगंज, भंगही वार्ड संख्या 10,श्यामनगर C, कुशहर, पुलहा, अंचरा,मानिकपुर एवं मीरगंज की टीमें शामिल है. वहीं इस अवसर पर जगदीश प्रसाद यादव,मो तबरेज आलम,पवन कुमार चौधरी, मो महिउद्दीन,जोहराब आलम,मो कलीम ,बीरेंद्र यादव,राजेश चौड़रिया,अरबिंद यादव,हाजी मोकर्रम अली मोहिब आलम आदि उपस्थित थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!