बिहार

“सूत्रा एक्सिलेंस अवार्ड 2021” से सम्मानित किया गया

पटना: पटना के कालीदास रंगालय में एबी न्यूज़, सूत्रा इवेंट और कायाकल्प के सौजन्य से पटना के प्रांगण में बेटी है वरदान और सूत्रा एक्सिलेंस अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया. जिसमे समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित समाजसेवी राकेश कुमार यादव को “सूत्रा एक्सिलेंस अवार्ड 2021” से नवाजा गया. कार्यक्रम में बिहार और देश के अलग-अलग जगहो से आये हुए विशिष्ट लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके सराहनीय कार्यों के लिए विशिष्ठ अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया.

विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ विभा कुमारी सिंह(सिविल सर्जन, पटना), डॉ अनुराग शरण, डॉ जुली बैनर्जी, डॉ नीतू नवगीत, रविन्द्र भारती, डॉ श्रीपति त्रिपाठी, विभा सिंह, डॉ विंदा सिंह, स्पेशल गेस्ट के रूप में राजा चौधरी, सोमा चक्रवर्ती और सेलिब्रिटी गेस्ट के रुप में फिल्म एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा, अभिनेता अभिनव पवन, रिचा कुमारी (मिसेज एशिया), शरीण अरशद (मिस चार्म ऑफ इंडिया), अदाकारा माही खान तथा बाल कलाकार आरव कुमार (इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज फेम) एवं लाडोवानी पटेल (कपिल शर्मा शो फेम) उपस्थित रहें.

Advertisements
Ad 1

मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत-

वहीं दूसरी तरफ देश के विभिन्न कलाकारों ने अति मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जित लिया. जिसमें विशेष कर कलाकार निहारीका कृष्णा अखौरी एवं रुबी खातून ने बेटी है वरदान थीम पर नृत्य एवं नाट्य को प्रस्तुत किया.कार्यक्रम का मंच का संचालन अमान फरीदी, विनिता मिश्रा, सुमन राज एवम रंजन कुमार ने संयुक्त रुप से किया. पूरे कार्यक्रम का निर्देशन एवं प्रबंधन का कार्य चिरंतन कुमार, मोहित रंजन, अमन रंजन, अर्पणा निशांत एवं समन सवा ने किया.

Related posts

गिग वर्कर्स को भीषण गर्मी से राहत, गांधी मैदान-इनकम टैक्स गोलंबर में बने AC लॉउंज

बिहार : PMCH में नया रेडियोलॉजी विभाग शुरू, एक छत के नीचे अल्ट्रासाउंड-CT-एक्सरे स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दी सख्त हिदायत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए

error: