बिहार

एम्स में कोरोना से 4 लोगों की मौत, 15 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में गुरूवार को 4 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 15 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में खजपुरा के 65 वर्षीय निर्मल कुमार सिंहा, मधुबनी के 60 वर्षीय घनश्याम महतो, नवादा के 36 वर्षीय अलोक कुमार जबकि भागलपुर कि 72 वर्षीय शिला देवी कि मौत हो गयी है । वहीं गुरूवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 15 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमे पश्चिम चंपारण, पटना, सिवान, दरभंगा, भोजपुर, वैशाली , वक्सर, मोकामा, सहरसा के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 10 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान के गेट पर नाले से निकलीं सैकड़ों विदेशी शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का महासैलाब, फुलवारी शरीफ से संपतचक तक गूंजा “हर-हर महादेव”

रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री

error: