झारखण्ड

थाना के दरोगा को 50 हजार घूस लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): राज्य में भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है।इसी दौरान गुरुवार को एसीबी धनबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. केस से नाम हटाने के नाम पर 50 हजार घूस लेते हुए एसआई गिरफ्तार किया है।एसीबी धनबाद की टीम ने गोविंदपुर थाने के एसआई मुनेश कुमार तिवारी को 50 हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

केस से नाम हटाने के नाम पर मांगी गई थी घूस-

जानकारी के अनुसार एसआई मुनेश कुमार के द्वारा अवैध कोयला के मामले में वादी रमेश कुमार पांडे के भाई का नाम केस से हटाने के एवज में 50 हजार रुपया घूस की मांग की गई थी. जबकि वादी घूस देने को तैयार नहीं था. और रमेश कुमार पांडे ने इसकी शिकायत धनबाद एसीबी टीम से की थी।

घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ एसआई-

एसआई मुनेश कुमार तिवारी के द्वारा घुस मांगे जाने की शिकायत आने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया।सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई।जिसके बाद एसीबी की टीम ने बुधवार को एसआई मुनेश कुमार तिवारी को 50 हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार