बिहार

धनरूआ में करंट लगने से 9 वर्ष के बच्चे की मौत!

फुलवारीशरीफ/धनरुआ(अजित यादव): पटना के धनरूआ के पमेडी मोड़ के नजदीक बिजली के पोल में सटने से करंट लगकर बुधवार को एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पटना गया मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिजली विभाग के अधिकारियों ने तत्काल बच्चे के दाह संस्कार के लिए ₹23000 एवं ₹4 लाख देने की घोषणा की है। इसके बाद लोगों ने जाम खत्म किया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अंकित कुमार 9 वर्ष अपने नाना के घर पभेरी मोड़ पर रहकर पढ़ाई लिखाई करता था। बुधवार को वापस अपने घर लौट रहा था । इसी क्रम में अचानक बिजली पोल के चपेट में आ गया।

Advertisements
Ad 1

आसपास के लोगों ने बताया कि पोल में 11000 का करंट प्रवाहित हो रहा था जिसके कारण अंकित कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं गांव के लोग उग्र हो गए और पटना गया मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोग कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। प्रदर्शन कर रहे लोग बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगा रहे थे। सूचना मिलते ही धनरूआ थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी सूचना बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पाकर बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल बच्चे के दांत संस्कार के लिए ₹23000 नगद भुगतान करने के बाद 4 लाख रुपए की घोषणा कर लोगों को शांत कराया। मुआवजा की घोषणा के बाद लोगों ने सड़क जाम खत्म कर दिया।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: