बिहार

पत्तल के बंडल के नीचे छुपाकर लाई जा रही 80 कार्टून विदेशी शराब पकड़ी गई, एक गिरफ्तार!

पटना, अजित। गौरीचक थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गौरीचक पुलिस और मद निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात एक पीकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पत्तल के बंडलों के नीचे छुपाकर लाई जा रही 80 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गाड़ी संख्या BR01GM 3320 पीकअप मसौढ़ी की ओर से हाजीपुर जा रही थी. गोपनीय सूचना के आधार पर गौरीचक थाना के पास वाहन को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान पत्तल के बंडलों के नीचे छिपाकर रखे गए 750 मिलीलीटर के 50 कार्टून और 375 मिलीलीटर के 30 कार्टून विदेशी शराब बरामद किए गए. बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 720 लीटर आंकी गई है।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरेंद्र कुमार, पिता स्वर्गीय राम प्रसाद राय, निवासी भानपुर बलदेव, थाना गाड़ोल, जिला वैशाली के रूप में की गई है. पुलिस द्वारा वाहन और उसमें रखे अन्य सामान की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। कार्रवाई का नेतृत्व गौरीचक थाना के परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक सह थाना अध्यक्ष विनय कुमार रंजन ने किया. उनके साथ पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, विमलेश कुमार, अकलू प्रसाद सहित सशस्त्र बल की टीम शामिल रही।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: