बिहार

77वीं वर्षगांठ 2023 में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): आज राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के पटना कार्यालय में स्वतंत्र दिवस मनाया गया। वही संस्थान के सचिव अर्पणा बाला ने स्वतंत्र दिवस समारोह में आए सभी सदस्यो को संबोधन करती हुई कही देश में जोरो-शोर से स्वतंत्रता दिवस को मनाया जा रहा हैं कोई तिरंगा लहराएगा तो कोई पतंग उड़ाएगा. आजादी के 77 वा साल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर ध्वजारोहण कर सभी देशवासियों को ढ़ेरों शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में आपको भी अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को इस खास मौके पर शुभकामनाएं देनी चाहिए 200 साल की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ.

स्वतंत्रता सेनानियों के अथक परिश्रम, त्याग और बलिदान के बाद हमें यह आजादी मिली. वही संस्थान के कोषध्यक्ष जनक नंदनी सिन्हा सबको संबोधन करती हुए कही 77वीं वर्षगांठ 2023 में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रहा है. देश को आजाद कराने की जंग कई वर्षों पहले शुरू हुई, मगर पहले विश्वयुद्ध के बाद नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में इस आंदोलन ने ऐसी अलख जगाई कि ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिल गईं. मजबूर होकर ब्रितानी सरकार ने लंदन के हाउस ऑफ कॉमंस में 4 जुलाई 1947 को इंडिया इंडिपेंडेंस बिल पेश किया, जिसमें भारत की आजादी की तारीख मुकर्रर की गई.

Advertisements
Ad 1

बिल पेश होने के एक पखवाड़े के भीतर पारित हो गया और भारत से जुड़े पाकिस्तान के बंटवारे के साथ 15 अगस्त को दुनिया के नक्शे पर भारत ने स्वतंत्र देश के रूप में आजाद हुआ 15 अगस्त का दिन गौरव, सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का उत्सव मनाने का दिन है वही संस्थान के सचिव अर्पणा बाला ने स्वतन्त्र सेनानी को भी उनके घर जाके सम्मानित कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर शाकंभरी, पटना कार्यालय के अध्यक्ष अंशुमाली, प्रवक्त शिवम् जी सहाय, सुंदरम संस्थान के सदस्य उषा, प्रेम सिंह त्यागी, रवि राज, शिवा श्रीवास्तव, गौरव, अनिकेत, सतीश कुमार, नीरज , संतोषी देवी, सोनी, सुमन तथा अन्य लोगों मौजूद रहे

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

error: