बिहार

75वां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया

[Edited By: Robin Raj]

Advertisements
Ad 1

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): स्वयं सेवी संस्था प्रथम के कार्यकताओं के द्वारा पटना शहरी क्षेत्र के कार्यालय गायघाट में 75 वां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूम-धाम से किया गया। इस अवसर पर प्रथम संस्था में से संचालित विभिन्न कार्यक्रम के सदस्य एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले स्वयं सेविका उपस्थित होकर आजादी के जश्न को मनाया । साथ ही इस अवसर पर कार्यक्रम में सहयोग करने वाली स्वयंसेविका को संगणक एवं अंग्रेजी में तथा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । झंडा तोलण कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय के द्वारा किया गया तथा झंडातोलन के समय पूर्व वार्ड पार्षद विनोद गुप्ता , शिक्षाविद सूर्यकांत गुप्ता,चुन्नु चंद्रवंसी व अन्य समाजसेवी उपस्थित थे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रथम के सदस्य सुधांशु कुमार ,सुबोध कुमार ,सोनी कुमारी, सबिता कुमारी ,रूपम कुमारी,गुलसन कुमार, कुंदन कुमार ,स्नेहा रानी, चांदनी कुमारी, सुनील कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

एसएसबी बथनाहा में योगा अभ्यास, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

भ्रांतियों को दरकिनार कर किशोरियों को लगवाएं ग्राडासील वैक्सीन : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी

एमबीबीएस छात्रों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: