बिहार

एम्स में कोरोना से 7 की मौत, 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में मंगलवार को 7 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में झारखंड धनबाद उत्तर प्रदेश बिहार भोजपुर यूपी सीवान दरभंगा भागलपुर गया देवरिया यूपी के मरीज समेत कुल 7 मरीज़ों की मौत कोरोना से हो गयी है. वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 24 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है. इसके अलावा एम्स में 14 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं रविवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 232 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य

error: