बिहार

गुप्त बॉक्स में छिपाकर कार से लाई जा रही 63 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजीत। गौरीचक थाना क्षेत्र के सरफाबाद वेलदारीचक में बुधवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की. शराब तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए चारपहिया वाहन में गुप्त बॉक्स बनवा रखा था और उसी में शराब छिपाकर ले जा रहे थे. पुलिस ने वाहन से 84 बोतल विदेशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 63 लीटर बताई गई है. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक चारपहिया वाहन से छिपाकर विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर सरफाबाद वेलदारीचक में छापेमारी की गई. इस दौरान बीआर 01 सीएच 6281 नंबर की चारपहिया गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन में बने गुप्त बॉक्स से 84 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. वह संपतचक क्षेत्र के परना का रहने वाला बताया जा रहा है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है. छापेमारी दल में निरीक्षक नरेंद्र कुमार के साथ राकेश कुमार, विवेक और पुरुषोत्तम कुमार शामिल थे. पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Related posts

अमेरिका-कनाडा के नागरिकों से करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़

सुबह 11:45 बजे तक बंद मिला भंगही स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

सत्तार कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मना बाल दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा