बिहार

बाढ़ के पानी में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज प्रखंड फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अँचरा पंचायत के वार्ड संख्या- 12 तोप नवाबगंज निवासी दीपक पासवान के 6 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी की बाढ़ के पानी से भरा गढ़े में डूब जाने से मौत हो गई। डूबने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों ने आकर बच्ची को गड्ढे से निकाला।बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। दीपक पासवान के चार पुत्री में एक तीसरी नंबर पर पूजा कुमारी थी। वहीं घटना की जानकारी फुलकाहा थाना पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दिया गया जानकारी मिलते ही फुलकाहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: