बिहार

पटना एम्स में कोरोना से 6 लोगों की मौत, लोगों ने कोरोना को हराया

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में रविवार को पटना, नालन्दा, गया और पश्चिमी चंपारण जिलों के रहने वाले 6 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक  नालंदा के दातू बिगहा निवासी 58 वर्षीय श्याम सुंदरी देवी, पटना के भूतनाथ रोड निवासी 64 वर्षीय जगदीश राम, कंकड़बाग भोजपुर कॉलोनी राम लखन पथ निवासी 75 वर्षीय मिथिलेश कुमार सिंह , अल्लाह बख्श पुर गौरीचक पटना निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार, नई गोदाम झील गंज गया निवासी 57 वर्षीय मनोज कुमार और चकिया पश्चिम चंपारण निवासी 44 वर्षीय संतोष कुमार लाल कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 34 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है ।इसके अलावा एम्स में 24 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं रविवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 257 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

पत्रकार कुंदन कुमार की गिरफ्तारी पर RJD ने उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

ज्वेलर्स की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

error: