बिहार

एम्स में कोरोना से 6 की मौत, 29 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में मंगलवार को 6 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 29 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में कंकड़बाग कॉलोनी की 81 वर्षीय हुस्न आरा खातून, मढ़ौरा सारण बिहार के 66 वर्षीय ललन सिंह,58 वर्षीय मुजफ्फरपुर के नरेश कुमार, चांदमारी रोड पटना के 71 साल के इंद्रदेव प्रसाद,सराय पटना के 72 साल के शिवनारायण सिंह एवम 61 साल के नुरूस शाह की मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 29नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है. इसके अलावा एम्स में 26 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं रविवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 229 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा