बिहार

राधेश्याम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में 52 यूनिट रक्तदान

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) राधेश्याम परिवार सेवा संस्थान, पटना सिटी द्वारा रविवार को मिरचाई गली मोड़ पर एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रेड क्रॉस सोसाइटी, पटना बिहार के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कुल 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

शिविर का उद्घाटन संस्थान की संस्थापिका शोभा गुप्ता एवं विजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत व्यवस्थापक श्री चक्रेश अग्रवाल द्वारा किया गया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर शोभा गुप्ता ने बताया कि राधेश्याम परिवार सेवा संस्थान निरंतर समाज सेवा में जुटा है। विगत तीन वर्षों से संस्थान द्वारा मिरचाई गली में एक मेडिकल क्लिनिक संचालित किया जा रहा है, जहां मात्र ₹50 के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा उपलब्ध कराई जाती है। इसमें श्री अमित बांका, नेत्र विशेषज्ञ श्री नटराजन, शशि मोहनका सहित कई विभागों के MBBS डॉक्टर शामिल हैं। साथ ही ECG की सुविधा भी मात्र ₹50 में दी जाती है।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में संजय गोलवारा, सरोज जयसवाल, संजीव यादव, आनंद कमलिया, रंजीत मित्तल, आलोक गुप्ता, अमित मृदुल, रवि कुमार, संगीता झुनझुनवाला, सीमा शर्मा, संजीव मिश्रा, शशांक अग्रवाल, हरीश हरलालका और शकून देवी की अहम भूमिका रही। संस्थान ने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि रक्तदान जैसे कार्यों से न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह एक महान मानवीय सेवा भी है।

Related posts

कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है रालोमो : संयुक्त बैठक में दिखी सादगी की मिसाल

चाणक्य चेतना परिषद ने मां ब्लड सेंटर में लगाया रक्तदान शिविर, 46 लोगों ने किया रक्तदान

जलाशयों के आसपास PPP मॉडल पर इको टूरिज्म विकसित करने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

error: