बिहार

501 महिलाओं ने निकाली शोभा कलश यात्रा

अररिया(रंजीत ठाकर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पिढोरा स्थित श्री श्री 108 बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य तरीके से मंदिर प्रांगण से 501 महिलाओं ने बैंड बाजा के साथ शोभा कलश यात्रा निकाला जो महिलाओं ने कलश साथ पूरे गांव भ्रमण करने के पश्चात नदी से जल भरकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंची कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व मुखिया संतोष सिंह के द्वारा किया गया। मालूम हो की पिढोरा बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा कलश यात्रा निकाली गई, जिसके बाद विधिवत ढंग से पूजा पाठ कर मंदिर प्रांगण में प्रतिमा का स्थापना किया गया। कलश यात्रा के दौरान  पूर्व मुखिया संतोष सिंह,  पवन सिंह ,चंदू साह, राजीव साह ,रूपेश साह ,मृत्युंजय झा, सुमित झा, सरोज सिंह, दिलीप सिंह, मुन्ना सिंह ,शैलेंद्र सिंह, चतुरआनंद सिंह  के अलावा दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: