बिहार

फुलवारीशरीफ नगर परिषद वार्ड नंबर 28 में हो रहे उपचुनाव में 11:00 बजे तक 28% मतदान

पटना(अजीत यादव): पटना में नगर परिषद के कई इलाकों में हो रहे उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण मतदान की खबर है 10:30 बजे तक पटना के मनेर में 12% मतदान हुआ वही फुलवारी शरीफ में 11:00 बजे तक 28% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है नगर परिषद के हो रहे उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में भीषण गर्मी के बीच में खासा उत्साह का माहौल है कड़ी धूप के बावजूद मतदान केंद्र पर मतदान करने महिला व पुरुष बुजुर्ग युवा मतदाता पहुंच रहे हैं

वहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सभी इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है मतदान स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं मतदाताओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है वहीं उन्होंने कहा कि फुलवारी शरीफ नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 में हो रहे उपचुनाव में 11:00 तक 28 शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ है मतदान की प्रक्रिया लगातार जारी है इसी प्रकार की गड़बड़ी की खबर नहीं मिली है .

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: