बिहार

पति गिरफ्तार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी!

आजमनगर(मुकेश सिंह): बीते सोमवार को ममता हत्या कांड मामले में थाना आजमनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पति अमित कुमार सिंह उर्फ मोनू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आजम नगर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। उक्त दहेज लोभियों के भेंट चढ़ने वाली ममता कुमारी के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

मृतिका के बड़े भाई भगत सिंह ने कहा कि बहन की शादी के केवल छः माह ही गुजरे थे। हैसियत के अनुसार सब कुछ दिया गया था बावजूद इसके पांच लाख की मांग पर अरे रहे दहेज लोभियों ने मेरी बहन की हत्या कर दी।जिसको लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। वही थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तारी कर ली गई है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है।

Related posts

रिश्वतखोरी के वायरल वीडियो पर वैशाली SSP का बड़ा एक्शन, महिला दरोगा नेहा सिन्हा निलंबित

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया