बिहार

बनभाग पुल में 25 वर्ष के युवक ने छलांग लगाया

पूर्णिया(मुकेश सिंह): केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग पुल एन एच 107 पर एक पच्चीस वर्षीय व्यक्ति के नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है सुमन कुमार यादव उम्र 25 वर्ष पिता सिकंदर प्रसाद यादव साकिन अरबन्ना चकला पो० मलडियाह थाना बी० कोठी जिला पूर्णिया सदर अस्पताल से सुबह करीब दस बजे अपने पिता के साथ निकला और बस स्टैंड जाकर अपने बेटे टिकट कटाकर बस पर चढा दिया बस से वह अपने अरबन्ना बी० कोठी जा रहा था। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले उनकी मानसिक स्थिति कुछ गड़बड़ हो गयी थी जिसका ईलाज पटना से करवाया गया था। और लड़का ठीक हो गया था। करीब सुबह 11:30 बजे बस जैसे ही बनभाग पुल के पास पहुंची लड़का ने बस रूकवा दिया और बस से उतर कर वह लड़का बनभाग पुल के ऊपर से पानी में छलांग लगा दिया। पुर्णियां की ओर जा रहे लोगों ने लड़के को रोकना चाहा परन्तु तब तक वह पानी में छलांग लगा चुके थे। प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि उसके कांधे में एक काला बैग टांगा हुआ था। और देखते ही देखते वह डूब गया। हम लोगों ने बहुत चिल्लाए परन्तु कोई व्यक्ति उसको बचाने पानी में नहीं कूदा। लड़के के पिता सिकंदर प्रसाद यादव ने बताया कि मेरे बेटा का शादी चार वर्ष पहले हुआ था एक बेटी तीन वर्ष की है दुसरा बच्चा होने वाला था जिस कारण हम लोग उसकी पत्नी को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती है। वहीं इस मामले को लेकर केनगर थाना को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद केनगर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोर को लेकर शव को ढूंढ़ने की कोशिश भी करवाया गया परन्तु शव का कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद द्वारा इस मामले की सूचना केनगर सीओ अशोक कुमार सिंह को भी दिया गया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर एसडीआरएफ की टीम को सूचना दिया परन्तु वह लोग अभी अमौर में है। फिलहाल स्थानीय गोताखोर को जाल लेकर मौकै पर पहुंचने को कहा गया है। जितना जल्दी हो सके शव को खोज लिया जाऐगा। गणेशपुर पंचायत के सरपंच सुरेन्द्र चौधरी द्वारा स्थानीय गोताखोर को लेकर जब खोजबीन की गयी तो बनभाग पुल के नीचे जलकुंभी में शव फसा हुआ था फिर शव को जलकुंभी से निकाला गया। स्थानीय गोताखोर को गणेशपुर पंचायत के सरपंच सुरेन्द्र चौधरी द्वारा गोताखोर को पांच हजार रूपये ईनाम के तोड़ पर दिया गया फिलहाल केनगर थाना द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजनों का रो रोके बुरा हाल है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: