बिहार

नामांकन के आखिरी दिन 214 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन का प्रक्रिया तीसरा और अंतिम दिन गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 29 और सदस्य पद के लिए 185 अभ्यर्थियों ने अंतिम दिन नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया प्रखंड मुख्यालय परिसर के बुनियादी भवन में आयोजित की गई,जहां प्रत्येक पंचायत के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी शशि भूषण सुमन के अनुसार तीन दिनों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 62 नामांकन दाखिल हुए। नामांकन कार्य में बीडीओ के अलावा सहायक निर्वाचन पदाधिकारी,रविराज सिंह,रामकल्याण मंडल,दिगंबर प्रसाद यादव आदि शामिल थे। अंतिम दिन भी नामांकन को लेकर काफी गहमागहमी रही।

Related posts

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना, 5500 करोड़ के हिसाब का उठाया सवाल

कांवरिया भक्तों की सेवा में स्वयं जुटे नित्यानंद राय, सेवा और समर्पण की पेश की मिसाल

जनसुनवाई में मंत्री लेशी सिंह एवं सुनील कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

error: