बिहार

बंधक बनाकर 20 लाख की लूटपाट, थानाध्यक्ष का मोबाइल था नॉट रिचवल

राकेश नालंदा की रिपोर्ट

नालंदा: टीवीएस शोरूम संचालक के घर भीषण डाका, परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की लूटपाट, थानाध्यक्ष का मोबाइल था नॉट रिचवल. नालंदा में इन दिनों अपराधियो का मनोबल सातवे आसमान पे दिखाई दे रहा है । अपराधी आये दिन हत्या, लूट,डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं । मगर इन घटनाओं पर पुलिस का अंकुश लगता नही दिख रहा है । ताज़ा मामला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत का है । जहाँ गुरुवार की देर रात हथियार से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने टीवीएस शोरूम के मालिक के घर मे घुसकर लूट -पाट किया ।।इस दौरान लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गृह स्वामी मुकेश कुमार के साथ पहले तो जमकर मारपीट किया और इसके बाद हथियार का भय दिखाकर पति -पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया.इस दौरान डकैतों ने घर मे रखे नगद जेवरात सहित लगभग 20 लाख की सामान को लूट कर फरार हो गया.

पीड़ित मुकेश कुमार ने बताया की रात्रि करीब ढाई बजे 6 लोग घर में दाखिल हो गए और सभी के हाथ में हथियार था और चेहरा पर नकाब पहने था । घर मे घुसते के साथ लूट पाट करने लगा जब विरोध किये तो सभी ने मिलकर जमकर पिटाई कर दिया और इसके बाद बंधक बनाकर घर मे रखे सभी कीमती सामान और नगद लेकर फरार हो गया । जब वे इस घटना की सूचना हरनौत पुलिस फोन पर देना चाहा तो थानाध्यक्ष का मोबाइल नॉट रिचवल बता रहा था । सुबह में पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली । इसके बाद घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: