बिहार

17 वर्षीय इंटर का छात्र नहाने के दौरान नदी में डूब गया

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज अंचल अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना क्षेत्र के पथराहा पंचायत के वार्ड-संख्या-02 हरिपुर गांव के एक 17 बर्षीय इंटर का छात्र उफनाई सुरसर नदी में नहाने के दौरान डूब गया । यह घटना आज शनिवार समय करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हरिपुर गांव वार्ड संख्या दो निवासी अजीत झा का पुत्र शिवम कुमार झा जो इंटर का छात्र था, साथियों के साथ सुरसर नदी के पुल से छलांग लगाकर नहाने का खेल, खेल रहा था। उसी दौरान शिवम गहरे पानी में चला गया।

नदी में डूबते देख साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण व परिजन इकट्ठा हुए तथा नदी में घंटों खोजबीन किये लेकिन शिवम का कुछ पता नहीं चला। वहीं घटना की सूचना घूरना थाना पुलिस और अंचल पदाधिकारी नरपतगंज को दिया गया। सूचना मिलते ही घूरना थाना अध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घंटों शाम तक उक्त बालक का खोज करवाने में लगे रहे, वहीं सूचना पर अंचल पदाधिकारी एवं कर्मी अनुपस्थित दिखाई दिए। बताते चलें कि घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित