बिहार

15 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से गायब

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) एक बार फिर 15 वर्षीय युवती के गुम होने का मामला प्रकाश में आया है यह पूरा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के जंगली प्रसाद लेन का है, जहां किराए के मकान में रहने वाले शंभू शर्मा की 15 वर्षीय पुत्री रहस्यमय ढंग से गुम हो जाती है परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया जाता है लेकिन 15 वर्षीय तनु कुमारी का कोई अता-पता नहीं चलता है। थक हार कर परिजनों ने तनु कुमारी के गुम होने का मामला को लेकर लिखित शिकायत 7 मई को चौक थाना में दर्ज कर दिया है।

इस मामले में तनु के पिता ने बताया कि 6 मई को मेरी पत्नी मंगल तालाब शिव चर्चा में शामिल होने के लिए शाम 4:00 बजे घर से निकली थी। उस समय मेरी पुत्री घर पर थी लेकिन जब वापस मेरी पत्नी शिव चर्चा से शाम में घर वापस लौटी तो देखी की घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है और चाबी दरवाजे के पास टंगा हुआ है ।जिसके बाद तनु को खोजने में जुट गए लेकिन तनु का कही पता नहीं चला।

अब देखना होगा कि इस मामले की गुत्थी पटना पुलिस कब तक सुलझा पाती है और एक मां-बाप को उसकी बच्ची से कब तक मिल पाता है यह तो देखने वाली बात होगी। फिलहाल पुलिस मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: