बिहार

15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का समापन

अररिया, रंजीत ठाकुर : सोमवार 09 जून 2025 को 56वीं वाहिनी स.सी.ब.बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देश पर बाह्य सीमा चौकी कुशमाहा के कार्यक्षेत्र गांव हटेवा
में बेरोजगार सीमावर्ती महिलाओं के लिए 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का समापन कराया गया। यह कोर्स रामा फाउंडेशन बीरपुर के द्वारा हटेवा गांव में ही चलाया जा रहा था। जिससे कि सीमावर्ती महिलाएं सुविधाजनक तरीके से अपने गांव में ही रहकर कोर्स को संपन्न किया ।

मौके पर उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 56वीं वाहिनी के सहायक- कमांडेंट अर्जुन अड़नुर ने कहा कि सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को कराने का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। मैं यहां उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को कोर्स के समापन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आप सभी नियमित रूप से कोर्स का अभ्यास करते रहेंगे। एसएसबी द्वारा कराए जा रहे इस कौशल विकास प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगे।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में उपस्थित अर्जून अडनूर सहायक कमांडेंट एवं अन्य बल कार्मिक व हटेवा गांव के गणेश मंडल मुखिया, विरेन्द्र यादव समाज सेवी, विशो यादव समाज सेवी एवं स्थानीय ग्रामीण थे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एसएसबी द्वारा संचालित इस कार्यक्रमों की काफी सराहना की गई।

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: