बिहार

अनियंत्रित बाइक की ठोकर से सड़क पर खेल रहे 14 वर्षीय  छात्र गंभीर रूप से घायल, पोल में टक्कर मारने से बाइक चालक की हुई मौत!


अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरपतगंज मिरदौल सड़क मार्ग के बड़हारा गांव के समीप मंगलवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क पर खेल रहे 14 वर्षीय छात्र को  रौंदते  हुए विद्युत पोल में टक्कर मार दिया जहां छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं बाइक  चालक का मौत घटनास्थल पर ही हो गया।

घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया तो वही गंभीर रूप से घायल छात्र को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

मृतक में बड़हरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी 35 वर्षीय कुंदन कुमार यादव पिता मोहन यादव व घायल में 14 वर्षीय गोरव कुमार पिता नरेश यादव बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार यादव जो मंगलवार शाम गेहूं पीसवाने के लिए मिल गया था

Advertisements
Ad 1

जहां से अपने बाइक से वापस घर लौट रहे थे इसी बीच बड़हरा गांव के समीप बाइक तेज रफ्तार होने कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेल रहे छात्र को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल में टक्कर मार दिया जहां पर बाइक क्षतिग्रस्त हो गए व छात्र घायल हो गए तो घटनास्थल पर ही बाइक चालक का मौत हो गया।

घटना के बाद जानकारी मिलते ही परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।  पूरे गांव में मातम सन्नाटा पसर गया सूचना मिलते ही नरपतगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जा में नहीं लिया गया था। परिजन के द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया जा रहा था।

Related posts

सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कटिहार में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जिला स्तरीय अभिसरण समन्वय समिति सह जिला पोषण समिति की बैठक

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्वलित कर किया नमन

error: