बिहार

कटिहार में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जिला स्तरीय अभिसरण समन्वय समिति सह जिला पोषण समिति की बैठक

कटिहार, (न्यूज़ क्राइम 24) सोमवार को आशुतोष द्विवेदी, भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अभिसरण समन्वय समिति –सह- जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 से 23 अप्रैल 2026 तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें 0–6 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। कुपोषण मुक्ति के साथ-साथ शिशु एवं बाल मस्तिष्क के समग्र विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उत्तेजना (Early Childhood Stimulation) पर जोर दिया गया । जिला पदाधिकारी महोदय ने ICDS, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, कृषि, PHED सहित सभी विभागों को सशक्त समन्वय स्थापित करते हुए PRI प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । पंचायत स्तर पर पोषण चौपाल, पोषण मेला एवं जागरूकता रैलियों के आयोजन पर विशेष बल दिया गया ।

प्रमुख फोकस क्षेत्र निम्नलिखित रहे :

  • मातृ एवं शिशु पोषण
  • 0–3 वर्ष के बच्चों हेतु प्रारंभिक उत्तेजना
  • 3–6 वर्ष के बच्चों हेतु खेल आधारित शिक्षा
  • स्क्रीन टाइम में कमी
  • आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु सामुदायिक सहयोग

आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियाँ :

Advertisements
Ad 1
  • “पोषण पर चर्चा” के माध्यम से जागरूकता सत्र
  • पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं परामर्श सत्र (गर्भवती, धात्री माताएं एवं बच्चे)
  • VHSND सत्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर वृद्धि निगरानी
  • पोषण रेसिपी प्रदर्शन एवं सामुदायिक प्रतियोगिताएं
  • पोषण रैली एवं IEC अभियान
  • ECCE एवं खेल आधारित शिक्षण गतिविधियाँ
  • परिवार सहभागिता एवं पिता की भागीदारी को प्रोत्साहन
  • “नो स्क्रीन आवर” एवं बाहरी गतिविधियों को बढ़ावा
  • पोषण मेला एवं सामुदायिक कार्यक्रम

सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा प्रखंड एवं जिला स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, पोषण पोर्टल जनआंदोलन पर समयबद्ध एवं सटीक प्रतिवेदन अपलोड करने तथा जनआंदोलन डैशबोर्ड पर नियमित समीक्षा करने पर बल दिया गया। सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप गतिविधि आयोजित कर इंट्री करवाने हेतु निर्देश दिया गया । संबंधित विभागों के अभिसरण से आंगनबाड़ी केन्द्रों का गुणवत्तापूर्ण संचालन, समुदाय एवं विभागीय सहयोग, उत्क्रमण करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों को सक्षम बनाने हेतु निदेश दिया गया I सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पीने का पानी (पेयजल), शौचालय और विधुत सुविधा उपलब्ध अवश्य कराया जाय I

बैठक में बिनोद कुमार अपर समाहर्ता, कुमारी पूर्णिमा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जीविका), निदेशक डी०आर०डी०ए०, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (WCD), जिला मिशन समन्वयक (DHEW), सभी प्रखंड समन्वयक, श्री आजाद सोहेल एवं पीरामल टीम उपस्थित रहे। इसके साथ ही वीसी के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार सदर, मनिहारी बारसोई और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उक्त बैठक में भाग लिया गया । बैठक के पश्चात् जन जागरूकता के उद्देश्य से पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से बैलून उड़ा कर प्रेरित किया गया I जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में रंगोली कार्यक्रम, पौधा रोपन, सेल्फी स्टेंड एवं पोषण शपथ दिलाई गई I

Related posts

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया माल्यार्पण

error: