बिहार

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्वलित कर किया नमन

अररिया, रंजीत ठाकुर। सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा फारबिसगंज नगर इकाई द्वारा सोमवार को नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू के नेतृत्व में स्थानीय अंबेडकर चौक स्थित भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आसपास की सफाई कर दीप प्रज्वलित करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा “सेवा ही संकल्प” के भाव के साथ देश के महापुरुषों और शहीदों को सम्मान देने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय सप्ताह मना रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

वहीं विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्रा, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, महिला मोर्चा नेत्री चांदनी सिंह, नगर महामंत्री शिवानी सिंह एवं वार्ड पार्षद संजय रजक सहित अन्य नेताओं ने कहा कि भारत रत्न डॉ. अंबेडकर देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का प्रतीक है। इस अवसर पर जिला मंत्री चंद्रकला राय, पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह, धीरज पासवान, शिवराम शर्मा, प्रदीप कनोजिया, किशन शर्मा, आदर्श गोयल, अमल ओझा, विपिन जायसवाल, श्याम मंडल, रामजी साहू, शुभम राय, मो. सैयद, आदित्य शर्मा, नम्रता सिंह, प्रियंका सिंह राजपूत, उर्मिला तिवारी, नीतू माहेश्वरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम : मंगल पांडेय

सीएम सम्राट चौधरी बोले- हर 3 महीने पर DM-SP करेंगे व्यवसायियों के साथ बैठक

आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वें स्थापना दिवस पर रक्तदान व निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 25 रक्तवीरों ने किया दान

error: