बिहार

सीमा चौकी पथराहा में एसएसबी ने कराया योग अभ्यास, ग्रामीणों व बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के बाह्य सीमा चौकी पथराहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत सिंगटोला गांव में सोमवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सहायक उप निरीक्षक ज्योति प्रसाद बोरा, सीमा चौकी प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के जवानों ने ग्रामीण पुरुषों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों को योग अभ्यास कराया तथा योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग अभ्यास के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। एसएसबी के इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: