क्राइमबिहार

पटनासिटी में छात्रा के साथ गैंगरेप, बच्ची रात भर मंदिर पास पड़ी रही..!

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया हैं। 5 बदमाशों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया हैं। छात्रा की उम्र 14 साल हैं और वह आठवी की छात्रा हैं।

घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया हैं। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई हैं।

घटना सोमवार शाम की हैं। बताया जा रहा हैं की बाईपास इलाके स्थित कोचिंग से 14 वर्षीय छात्रा अपने घर की ओर लौट रही थी की इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया।

छात्रा को सुनसान जगह पर स्थित एक कमरे में ले जाकर पांच बदमाशों ने मिलकर गैंगरेप किया।

वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसे जल्ला वाले महावीर मंदिर के पास छोड़कर भाग गए। छात्रा वहां रातभर पड़ी रही। वहीं स्थानीय थाना को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

लड़की के बयान के आधार पर पटना के बाईपास थाने में 5 युवकों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। वहीं लड़की को इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। लड़की घर आ गई है, लेकिन वह डरी सहमी हुई है। बुधवार को लड़की को कोर्ट में ले जाकर 164 का बयान दर्ज कराएगी।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: