बिहार

पथरदेवा एसएसबी बीओपी सीमा पिलर संख्या 186 के समीप बैठने के लिए बांस का बनाया जा रहा था मचान, एपीएफ ने लगाई रोक

अररिया(रंजीत ठाकुर): पथरदेवा इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थित एसएसबी बीओपी के जवानों ने पिलर संख्या 186 के समीप भारतीय क्षेत्र में बैठने के लिए बांस का एक मचान बना रहा था, नेपाल इपीएफ के जवानों ने आपत्ति कर दिया।

बता दें कि सीमा की सुरक्षा एवं तस्करी के मद्देनजर जवानों ने बैठने के लिए बांस का एक छोटा सा मचान भारतीय क्षेत्र में बना रहा था, मचान बनाते देख इपीएफ के जवानों ने आपत्ती लगा दिया।वहीं एसएसबी जवानों ने इपीएफ के आपत्ति के बाद मचान को वहां से हटा लिया है।

इस बाबत असिस्टेंट कमांडेंट फुलकाहा आनंद सिंह भंडारी ने बताया कि जवानों के द्वारा ड्यूटी के दौरान बैठने के लिए बांस का छोटा सा एक मचान बनाया जा रहा था, परंतु नेपाल एपीएफ के जवानों के द्वारा जगह को लेकर आपत्ति के बाद तत्काल मचान को हटा लिया गया है।

Related posts

संविधान के मूल्यों को धरातल पर उतारने का काम भाजपा सरकार ने किया : गुरुप्रकाश पासवान

सुशासन दिवस पर प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

राज्य अस्पताल रैंकिंग में पूर्णिया पुनः पहले स्थान पर कायम